
बिलासपुर,,, जिले में स्थित एनटीपीसी सीपत संयंत्र में कार्यरत 35 मजदूरों को सिमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसके पेटी ठेकेदार रंजन कुमार सिंह द्वारा दो माह की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। जब मजदूरों ने अपनी मेहनत की कमाई मांगी तो उन्हें काम से निकाल दिया गया और धमकियां दी गईं। मजदूरों के अनुसार वे सिमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पानीपत, हरियाणा) के तहत ठेके पर काम कर रहे थे। लेकिन जब जनवरी और फरवरी की मजदूरी नहीं मिली और उन्होंने शिकायत की, तो कंपनी ने उनके गेट पास जब्त कर लिए।

कंपनी के प्लानिंग मैनेजर अखिलेश और एचआर अधिकारी आलोक गुप्ता पर मजदूरों को डराने-धमकाने के आरोप लगे हैं। इन मजदूरों में कई स्थानीय और अन्य राज्यों से आए लोग शामिल हैं, जो किराए के मकानों में रह रहे हैं। दो माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में आ गए हैं। राशन दुकानदार उधारी देने से मना कर रहे हैं, मकान मालिक किराया न मिलने पर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। मजदूरों ने इस अन्याय के खिलाफ एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग, सीपत थाने और श्रमायुक्त बिलासपुर को लिखित शिकायत दी है। बुधवार को ये सभी मजदूर एनटीपीसी के मटेरियल गेट के पास न्याय की गुहार लगाते देखे गए। इस दौरान जब वे मीडिया से अपनी व्यथा साझा कर रहे थे, तो कंपनी के अधिकारी आए और उन्हें धमकाने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिमर इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी मजदूरों को धमकाते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का शोषण हुआ है। पहले भी कई बार मजदूरों को भुगतान न मिलने की शिकायतें आई हैं, लेकिन प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते ठेकेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इसी कारण ठेकेदारों की मनमानी बढ़ती जा रही है और मजदूरों का शोषण जारी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाती है। मजदूरों को उनका हक मिलेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
