
बिलासपुर,,, आईपीएल शुरू होते ही शहर में सट्टेबाजों का नेटवर्क एक बार फिर सक्रिय हो गया है! और अब यह हर गली-मोहल्ले में फैल चुका है! यह सट्टेबाज खुलेआम क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवा रहे हैं! जबकि पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीमें इस गतिविधि से बेखबर नजर आ रही हैं! इसके परिणामस्वरूप, सटोरियों के हौसले बुलंद हो गए हैं! और यह कारोबार और भी बड़ा रूप ले सकता है!
सूत्रों के अनुसार, तोरवा पुरानी बस्ती, देवरीखुर्द, विनोबा नगर, राजकिशोर नगर जूना बिलासपुर, करबला, और सिंधी कॉलोनी जैसे इलाकों में कई पुराने और कुख्यात सटोरिए सक्रिय हैं! पुलिस कार्रवाई के डर से ये खुद सामने नहीं आते, बल्कि अपने गुर्गों के जरिए ऑनलाइन और मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं! बताया जा रहा है! कि शहर में हर रोज लाखों रुपये की सट्टेबाजी हो रही है! जिसमें कई स्थानीय युवा भी शामिल हो रहे हैं!
ठोस कार्रवाई का अभाव
शहर के विभिन्न इलाकों में सटोरियों के गुर्गे खुलेआम सट्टेबाजी का खेल चला रहे हैं!लेकिन पुलिस इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है! आदेश मिलने पर केवल दिखावटी कार्रवाई की जाती है! और कुछ छोटे गुर्गों को पकड़ लिया जाता है! जबकि असली सरगना अब भी पर्दे के पीछे से अपना नेटवर्क चला रहे हैं!
अगर जल्द ही पुलिस ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह सट्टेबाजी का खेल और भी बड़ा रूप ले सकता है! जो समाज और युवाओं के लिए खतरे का संकेत बन सकता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
