
बिलासपुर रायपुर,,, रेंज पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट से ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान में करीब 200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने तीस घंटे तक लगातार 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया!
पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 1.06 करोड़ रुपये की ठगी रकम को फ्रीज भी किया गया है! आरोपी पर आरोप है! कि उन्होंने साइबर अपराधियों से मिलीभगत करके पीड़ितों से कुल 1.57 करोड़ रुपये की ठगी की! इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट्स की जांच की और विभिन्न साइबर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए! आरोपियों के बैंक खातों में असामान्य ट्रांजैक्शन पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने अपराधी नेटवर्क का पर्दाफाश किया! पुलिस अधिकारी मनोज नायक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों के थानों में 930 से ज्यादा साइबर क्राइम पोर्टल रिपोर्ट दर्ज हैं!कुछ आरोपियों पर हत्या, बलवा और अन्य गंभीर अपराधों के मामले भी दर्ज हैं! पुलिस अब इन म्यूल बैंक खातों के जरिये ठगी करने वालों के नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी कर रही है! पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने बैंक खातों को रेंट पर देने और कमीशन लेने की बात कबूल की है! यह पूरी कार्रवाई म्यूल बैंकिंग और साइबर क्राइम के खिलाफ एक सख्त संदेश देने के रूप में देखी जा रही है!
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज
- आजाद चौक थाना: 21 म्यूल बैंक अकाउंट, इंडियन ओवरसीज बैंक
- गंज थाना: 41 म्यूल बैंक अकाउंट, कर्नाटका बैंक
- टिकरापारा थाना: 54 म्यूल बैंक अकाउंट, रत्नाकर बैंक
- कोतवाली थाना: 41 म्यूल बैंक अकाउंट, कोटक महिंद्रा बैंक
- सिविल लाइन थाना: 128 म्यूल बैंक अकाउंट, बैंक ऑफ महाराष्ट्र
पुलिस ने जल्द ही पीड़ितों की रकम को वापस करने का भी आश्वासन दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26घुरवा से करोड़ों तक का खेल! निगम की जमीन पर तन गईं दुकानें, नोटिस चस्पा होते ही रातोंरात पड़ गया लेंटर, अब कागजी घोड़ा दौड़ा रहा निगम प्रशासन; व्यापार विहार में बंदरबांट और अवैध कब्जों पर फिर उठे सवाल…
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
