
बिलासपुर,,,, धर्म नगरी रतनपुर में मंगलवार को दो नाबालिगों द्वारा चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है! यह घटना मन्दिर परिसर के पास हुई, जहां आरोपियों ने दो नाबालिगों से मोबाइल लूट लिए और विरोध करने पर चाकू से मारने की धमकी भी दी! पीड़ित किशोरों ने तत्परता दिखाते हुए रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई! और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की! पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा और लूटे गए मोबाइल भी बरामद किए! लेकिन मामला एक और चौंकाने वाली बात सामने आई! जहाँ रतनपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग थे! और इस कारण थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया! पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष ने भी कोई कानूनी कार्यवाही की इच्छा नहीं जताई थी! इसलिये आरोपियों को बिना कोई कठोर कार्यवाही किए रिहा कर दिया गया! इस मामले में पुलिस ने केवल मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को जप्त किया!
सूत्रों के अनुसार, यह दोनों आरोपी उसी क्षेत्र के रहने वाले थे! और इनमें से एक पहले भी मारपीट के मामलों में लिप्त था! इस घटना के बाद भी नाबालिगों को बिना किसी सख्त कार्यवाही के रिहा कर दिया गया! सवाल यह उठता है! कि पुलिस ने चाकू की बरामदगी क्यों नहीं की और यह जानने की कोशिश क्यों नहीं की कि नाबालिगों के पास चाकू आया कहां से!
रतनपुर पुलिस की यह लापरवाही और आरोपी नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई न करना एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठाते हैं! अब इस मामले में उच्च अधिकारियों का बयान ही यह स्पष्ट कर पाएगा कि नाबालिगों को किसके निर्देश पर और क्यों बिना किसी सख्त कार्यवाही के रिहा किया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
