
कोरबा,,, पाली थाना क्षेत्र में कोयला खदान पर वर्चस्व की लड़ाई में एक और हिंसक घटना ने इलाके को दहला दिया है! ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई! और अब इस मामले में पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं!

जानकारी के अनुसार, खदान में अपने प्रभाव को लेकर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ा और यह हिंसक रूप में बदल गया! हमलावरों ने रोहित जायसवाल पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई! इस घटना के बाद पूरे पाली शहर में आक्रोश फैल गया है! मृतक के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले से इस विवाद के बारे में जानकारी थी! लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई!

रोहित के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पुलिस को इस हिंसक झड़प की चेतावनी पहले से थी! तो उन्होंने न तो सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई और न ही समय रहते उचित कदम उठाए! आरोपियों की गिरफ्तारी तक रोहित का अंतिम संस्कार न करने का एलान किया गया है!
इसी बीच, पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय जायसवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है! साथ ही, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है! और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा!
मृतक के भाई ने थाना प्रभारी विनोद सिंह और सरायपाली के सब एरिया मैनेजर चौहान को भी जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है!! अब देखना यह है! कि पुलिस इस विवाद और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है! क्योंकि इलाके में आक्रोश बढ़ता जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
