
बिलासपुर,,, शिवतराई के सरकारी स्कूल के प्रधानपाठक बहादुर सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी ने काम में लापरवाही और मनमानी के आरोप में निलंबित कर दिया है! इस कार्रवाई की वजह एसडीएम कोटा की रिपोर्ट को माना जा रहा है! जिसमें प्रधानपाठक की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे! रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है! कि प्रधानपाठक ने कई बार नियमों और निर्देशों की अनदेखी की, जिसके कारण विद्यालय की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई!

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बहादुर सिंह ने शिक्षकों की अनुपस्थिति को नजरअंदाज किया, स्कूल के प्रशासनिक कार्यों में अव्यवस्था फैलाने के अलावा बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दिया! इसके चलते एसडीएम कोटा ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी! जिसके बाद मामले की जांच की गई और प्रधानपाठक के खिलाफ कार्रवाई की गई!
अब निलंबन के बाद बहादुर सिंह पर विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी! जिला शिक्षा अधिकारी ने इस कार्रवाई को सभी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश बताया है! कि लापरवाही और मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 24, 2026गणपति बप्पा की विदाई में डीजे ने मचाया शोर, कोतवाली बोली भक्ति अपनी जगह, कोलाहल कानून अपनी जगह, तेज आवाज पर पुलिस का डंडा चला, दो डीजे वाहन साउंड बॉक्स-एम्प्लीफायर समेत जब्त, दो पर कार्रवाई…
UncategorizedSeptember 24, 2026वन-टू का फोर नहीं, 13 का 19! लोयला स्कूल के टैक्स का निकला 1.30 करोड़ हिसाब, भूपेंद्र उपाध्याय के जोन-7 ने थमाया नोटिस—छह साल का बकाया भरो साहब, अब 2026-27 का रिअसिसमेंट भी तैयार…
UncategorizedSeptember 24, 202660 बोरी सरकारी चावल की पिकअप ने मचा दिया ‘खलबली’ का राशन, गोदाम से दुकान और दुकान से मंजिल तक कौन कर रहा है चावल का खेल? GPS, स्टॉक और कागज खंगाले तो कहीं ‘काला कारोबार’ की खिचड़ी तो नहीं पक रही?…
UncategorizedSeptember 24, 2026सड़क बनी पैग का अड्डा, ‘चियर्स सगा-चियर्स भांटो’ से मोहल्ला बेहाल! तीन साल से भट्टी हटाने गुहार, फिर भी आबकारी की नींद नहीं टूटी… स्कूल-कॉलेज जाने वालों की राह में जाम, आखिर जनता की सुनवाई होगी कब?
