
कोरबा,,, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन का कर्मचारी दो दिन से लापता है! जाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें दो महिला शिफ्ट इंचार्ज पर प्रताड़ना का आरोप लगाया! लापता कर्मचारी गोपालदास (36) ने आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की और फिर उसका फोन बंद हो गया! सुसाइड नोट के मुताबिक, शिफ्ट इंचार्ज लीना और जनरल ड्यूटी इंचार्ज रश्मि उसेंडी उसे बेवजह दबाव में डालती थीं!

और प्रताड़ित करती थीं! आखिरकार परेशान होकर गोपालदास अचानक गायब हो गया! शनिवार सुबह 6 बजे ड्यूटी पर जाने के बाद दोपहर 2 बजे तक घर लौटने वाला था! लेकिन वह नहीं आया! आखिरी बार डेढ़ बजे पत्नी से बात हुई और फिर फोन स्विच ऑफ हो गया! गोपालदास ने सुसाइड नोट कंपनी अधिकारियों और परिजनों को भेजा! जब उसके दो साथी गांव पहुंचे और पिता को बताया, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा! परिवार के लोग रातभर ढूंढते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला! भाई दीपक ने दर्री थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई! पत्नी और परिवार दोनों महिला अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
कर रहे हैं! पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली है! और गोपालदास की तलाश जारी है! लेकिन थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन ने छुट्टी का हवाला देकर कोई जवाब नहीं दिया! क्या शिफ्ट इंचार्ज की प्रताड़ना से गोपालदास ने कोई बड़ा कदम उठा लिया? पुलिस जांच में जुटी है! लेकिन सवाल अब भी बरकरार हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
