
कोरबा,,, हिंदू नववर्ष के अवसर पर कोरबा पुलिस ने शहर में कानफोड़ू आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है! इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 25 बाइक जब्त की हैं!और वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है! पुलिस ने इस अभियान का नाम “ऑपरेशन साइलेंस” रखा है! ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण और स्टंटबाजी करने वाले बाइक सवारों पर कड़ी नकेल कसी जा सके!
ऑपरेशन “साइलेंस” में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
30 मार्च को हिंदू नववर्ष के अवसर पर कोरबा शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया! इस दौरान कुछ बाइक सवारों ने स्टंटबाजी और तेज आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगा रखे थे! जिससे स्थानीय नागरिक परेशान हो गए थे। नागरिकों की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और 25 वाहनों को जब्त किया गया, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
नियम तोड़ने वालों को मिलेगी कड़ी सजा
सिविल लाइन थाना पुलिस ने जानकारी दी कि जब्त किए गए वाहनों के खिलाफ कानूनी दंड संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इन मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। सीएसपी भूषण एक्का ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह की हरकतों को फिर से दोहराता है, तो न केवल उसे न्यायालय में भेजा जाएगा, बल्कि उसकी जब्त की गई बाइक को नीलामी के लिए भेज दिया जाएगा।
पुलिस ने की आम नागरिकों से अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, पुलिस ने नागरिकों से यह भी कहा है कि अगर किसी स्थान पर अवैध तरीके से मॉडिफाइड साइलेंसर बेचे जा रहे हैं, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस समस्या पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
यातायात नियमों में सख्ती का असर
इस कार्रवाई के बाद कोरबा शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ती हुई दिख रही है। पुलिस की यह कड़ी कार्रवाई उन लोगों के लिए एक सख्त संदेश है जो सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए उपद्रव मचाते हैं। अब पुलिस का उद्देश्य है कि शहर में सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
