
बिलासपुर,,,, नगर निगम प्रशासन को रसूखदारों ने सिधवा की भौजी समझ लिया है! यही वजह है! कि निगम की संपत्तियों पर बेखौफ कब्जा हो रहा है! ताजा मामला मंगला धुरी पारा शराब भट्ठी के ठीक सामने नगर निगम के कब्जा मुक्त कराएं गए… भूखंड का है! जहां एक भाजपा नेता के करीबियों ने दुकान 100 बाई 100 का मंदिर और अवैध रूप से आवासीय कालोनी बेचने का बोर्ड लगा रखा है!
नगर निगम के नजूल शाखा और अतिक्रमण अमले ने शनिवार को यहां मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन दुकान को ध्वस्त किया… और एक्सीवेटर से यहां बिल्डर्स के होर्डिंग्स को तोड़ा मौके पर 100 बाई 100 का एक बड़े मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है! जिसे रोकने भाजपा के एक कद्दावर नेता के समर्थक भी पहुंचे… नेताओं के पहुंचते ही सकपकाए अमले ने आनन फानन में करीब आधा ट्रक गिट्टी और निर्माण सामग्री को समेट कर जप्ती बनाई… नगर निगम की संपत्तियों को हड़पने का ये कोई पहला दुस्साहसिक मामला नहीं है! इससे पहले भी बस स्टैंड C.M.D चौक के बीच C.M.D कॉलेज के सामने बेशकीमती भारी भरकम जमीन को कब्जा कर वहां भवन तान दिया गया… सदर बाजार में शहर के सर्वस्व दानी पंडित देवकीनंदन दीक्षित के भवन में कब्जा है! इसके अलावा सीपत क्षेत्र के ग्राम कारीछापर में भी नगर निगम के 70 से 80 एकड़ जमीन में कब्जे की कहानी सालों से चल रही है!
ताजा मामला मंगला रोड के छपरा भटा का है! ये नगर निगम का वही भारी भरकम भूखंड है! जिसमें जैतखाम और मंदिर बनाकर दर्जनों झोपड़ियां तान दी गई थी! करीब 8 से 10 साल पहले निगम प्रशासन ने इस भूखंड को कब्जा मुक्त कराने यहां के रहवासियों को विस्थापन योजना के तहत जैन इंटरनैशनल स्कूल सकरी के पास आई एच एस डी पी के आवास में शिप्ट कराया था!
पर इसका कोई उपयोग नहीं किया गया… यही वजह है! कि यहां कचरा डंप किया जाने लगा… अब मेन रोड के इसी बेशकीमती जमीन पर नेताओं के करीबियों और भू माफियाओं की नजर है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
