
00 विपक्ष के बयानों से गरमाई सियासत, डिप्टी सीएम साव को करना पड़ा पलटवार, बोले अपराध के साथ कांग्रेस की संलिप्तता जग ज़ाहिर है!
बिलासपुर,,, भाजपा के निलंबन के सन्देश के बाद आखिरकार अफीम की खेती मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया… इसके अलावा 2 और बड़े इंसिडेंट हुए एक ओर जहां इस गम्भीर मामले में N.C.B की एंट्री हो गई… वही पूर्व C.M भूपेश बघेल के मौके पर जायजा लेने पहुचने से सियासत और भी तेज हो गई…
छत्तीसगढ़ में इतने बड़े पैमाने पर नशे की खेती का ये मामला बेहद गम्भीर है! गौरतलब है! कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती का मामला उजागर होने के बाद पार्टी ने आनन- फानन में इस फजीहत से पिंड छुड़ाने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी ने सस्पेंड कर बड़ा सन्देश देने की कोशिश की… इसके तत्काल बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आखिरकार आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करने गांव पहुंच गई… तो नेता समर्थकों और करीबी ग्रामीण गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस से भिंड गए जमकर धक्का मुक्की और धरा झुमटी कि खबर के बाद तनाव की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा…
बताया जा रहा कि पुलिस को खेत में रेड के दौरान करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे मिले हैं! आरोप समोदा गांव के भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती का है!
पूर्व C.M भूपेश बघेल की मामले में एंट्री के बाद छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चरम पर है! क्योकि छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती का मामला बेहद गम्भीर है! पूर्व सीएम और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार में अफीम की खेती और भाजपा सरकार नशे का कारोबार का बयानबाजी कर सियासी भूचाल मचा दिया…इसके बाद आखिरकार डिप्टी सीएम अरुण साव को पलटवार करना पड़ा… उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी हो, गैरकानूनी काम करने वालो पर कार्रवाई होगी… कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ‘अपराध और अपराधियों को संरक्षण कांग्रेस पार्टी देती है! अपराध के साथ कांग्रेस की संलिप्तता जग ज़ाहिर है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
