
बिलासपुर,,, शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को तोरवा पुलिस ने बीच सड़क पर मारपीट और हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है! पुलिस के अनुसार 6 मार्च की रात करीब 8:30 बजे लाल खदान चौक के पास कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे! और सड़क पर दंगा जैसी स्थिति बना रहे थे! सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची… और गुटबाजी कर रहे तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया..
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय कुमार केवंट (23) निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास तोरवा, नंदकिशोर यादव (30) निवासी लालखदान तोरवा और शोभित निषाद (19) निवासी हेमु नगर तोरवा के रूप में हुई है! पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया…
मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है!इसके साथ ही शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई…
तोरवा पुलिस ने तीनों आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया है! पुलिस का कहना है! कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…
गिरफतार आरोपी….👇👇
1.. जय कुमार केवंट पिता जगमोहन लाल केवंट उम्र 23 साल साकिन सतबिहिनिया मंदिर के पास तोरवा
2.. नंदकिशोर यादव पिता रामा यादव उम्र 30 साल पता लालखदान तोरवा
3.. शोभित निषाद पिता श्री सरवन निषाद उम्र 19 साल पता हेमुनगर तोरवा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
