Mon. Nov 2nd, 2026

22 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…

बिलासपुर,,, न्यायधानी के सकरी में चार बरस पूर्व हुए चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी के सुपारी हत्याकांड के 22 आरोपियों के पुलिस की विवेचना में कोताही के कारण अदालत से छूटने को लेकर शहर में बड़ी तीखी प्रतिक्रिया है! CGDNA न्यूज ने सोमवार को इस ग़म्भीर मामले को लेकर बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग से चर्चा की… !

सवाल यही है! कि संदेश क्या जा रहा… इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे…

आईजी श्री गर्ग ने कहा… कि माननीय न्यायालय से इस मामले में जो फैसला आया है! उसकी समीक्षा करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी… मामले में दोषमुक्ति के फैसले के विरुद्ध अपील के आधार तय किये जाएंगे… मामले में यदि पुलिस अधिकारियों द्वारा विवेचना में त्रुटि या कोताही की गई होगी… तो इसके लिए भी प्रक्रिया है! उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रत्येक माह दोषमुक्ति के मामलो की समीक्षा की जाती है! इस प्रकरण की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय की जाएगी…

बाइट,,, राम गोपाल गर्ग आईजी बिलासपुर रेंज


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर नवीन कानून की विवेचना के लिए ई साक्ष्य का उपयोग कर आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देश है, कि किसी भी प्रकार की जब्ती और कार्रवाई में ई साक्ष्य का उपयोग किया जाए… ताकि गवाहों के अदालत में मुकरने की समस्या का समाधान हो सके… आईजी श्री गर्ग ने कहा कि टेक्नोलॉजी के उपयोग से जिन कमियो के कारण आरोपियो को लाभ को मिलता आ रहा है! इससे धीरे धीरे निजात मिलेगी… पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नवीन कानून के लागू होने के बाद विवेचकों के लिए लगातार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है! जिसका उद्देश्य विवेचना के स्तर में सुधार और तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर समाज में बड़ा संदेश देना है! ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लग सके… ।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed