Tue. Nov 3rd, 2026

हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…

रायपुर,,,  छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से अधिक समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पटवारियों पर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है! कामकाज ठप होने और सरकारी आदेशों की अनदेखी के बीच प्रशासन ने प्रदेशभर में विभागीय कार्रवाई तेज कर दी है! अब तक 50 से अधिक पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि करीब 5 हजार पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं!


प्रदेश अध्यक्ष पर भी गिरी गाज…


इस कार्रवाई का सबसे बड़ा घटनाक्रम पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप का निलंबन है! हड़ताल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई से पटवारी संगठन में नाराजगी बढ़ने के आसार हैं! इसे सरकार और पटवारी संघ के बीच बढ़ते टकराव के तौर पर देखा जा रहा है!


काम पर लौटने का अल्टीमेटम…


प्रशासन ने हड़ताली पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं! जारी नोटिस में कर्मचारियों से अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने और अपना पक्ष रखने को कहा गया है! वहीं, आदेशों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर आगे भी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं!


आम जनता की बढ़ी परेशानी…


पटवारियों की हड़ताल से जमीन संबंधी नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित राजस्व से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं! ऐसे में आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है!अब देखना होगा कि सरकार की सख्ती के बाद पटवारी संघ आंदोलन समाप्त करता है या टकराव और गहराता है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed