
00 अस्थाई पटाखा कारोबारियो ने कहा उनपे रहम हमसे सितम क्यो…
00 दूर हो भय और कोताही हो ठोस कार्रवाई…

बिलासपुर,,, दिवाली पर्व के मद्देनजर शहर में 5-5 अस्थाई पटाखा बाज़ार के बावजूद व्यस्ततम रिहायशी और मार्केट एरिया में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री ने एक बार फिर नागरिकों के लिए चिंता व भय का माहौल खड़ा कर दिया है! सारा शहर बारूद के मुहाने पर है! और सुरक्षा इंतजामो का क्या हाल है! ये भी किसी से छिपा नही है! सवाल यह उठ रहा…. कि ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन होगा और आखिर कब तक आमजनमानस के जीवन से ऐसा खिलवाड़ होता रहेगा…
हर साल की तरह इस बरस भी शहर में नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा अरपा तट के किनारे रिवर व्यू रोड, तोरवा, तिफरा, सकरी और सिरगिट्टी में अस्थाई पटाखा बाजार की अनुमति दी गई है! बावजूद इसके गोलबाजार, शनिचरी, तेलीपारा, खपरगंज,सरजू बगीचा रोड, जूनीलाइन, व्यापार विहार, बृहस्पतिबाजार, सिंधी कालोनी, मध्यंनगरी अरपापार सीपत चौक, नूतन चौक, बसंत विहार चौक, लिंगियाडीह, कुदुदंड, तेलीपारा समेत शहर के रिहायशी इलाकों के गली कूचे से लेकर खचाखच भीड़ भरे मार्केट में धड़ल्ले से पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री का खेल बेखौफ जारी है!
सवाल यह उठ रहा कि ऐसे में यदि कोई अनहोनी हुई तो क्या प्रशासन के पास इसके निदान के लिए क्या पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षित अमला है! और यदि नही तो आमजनमानस के जीवन से इस कदर खुला खिलवाड़ क्यो…?
हमी पर डंडा क्यो…?…
अरपा तट रिवर व्यू के अस्थाई पटाखा कारोबारियो का कहना है! कि वे नियमो के तहत अस्थाई पटाखा बाज़ार में बकायदा शुल्क अदा कर कारोबार करते है! तो उन पर दबाव बनाया जाता है! चेकिंग की जाती है! तो अस्थाई पटाखा बाजार के बाहर व्यस्ततम रिहायशी और मार्केट एरिया के कारोबारियो पर कार्रवाई क्यो नही की जाती जबकि वे हर वर्ष प्रशासन से इसकी मांग करते है! उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इस पर रोक लग सके अच्छा संदेश जाए…
इनकी दूसरी मांग यह है! कि जब वे सारे शुल्क की अदायगी कर रहे तो प्रशासन उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए पटाखा बाजार में पिछले कुछ सालों से दमकल ही नही दिया जा रहा…. मौके पर 24 घण्टे 1 दमकल खड़ी कराई जाए ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो…
क्या कह रहे व्यापारी और जिम्मेदार…
न्यूज़ बास्केट की टीम ने आमजनमानस के जीवन से इस खुले खिलवाड़ को लेकर होमगार्ड के…. और फायर ब्रिगेड प्रभारी…. और रिवर व्यू अस्थाई पटाखा कारोबारियो से चर्चा की सुनिए वे क्या कह रहे….!
भागचंद पंजवानी, संरक्षक पटाखा व्यवसायी संघसुनील वाजपेयी, अध्यक्ष पटाखा व्यवसायी संघदीपांकुर नाथ, डिस्ट्रिक कमांडेंट होमगार्ड एवं फायर ब्रिगेड प्रभारी, बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
