
बिलासपुर,,, त्योहारी सीजन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है! कलेक्टर एवं विभागीय कंट्रोलर के दिशा-निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटा ब्लॉक से लेकर सीपत क्षेत्र तक विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर मिठाइयों और खोवे के नमूने संग्रहित किए… विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल मच गई है!
जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले करगी रोड स्थित अनुराधा स्वीट्स का निरीक्षण किया… यहां से खोवा (मावा) का नमूना लेकर जांच के लिए संग्रहित किया गया… इसके बाद टीम ने गुड़िया स्वीट्स में पहुंचकर बेसन लड्डू और कुंदा के नमूने लिए… वहीं सीपत स्थित किशोर स्वीट्स का निरीक्षण कर वहां से कुंदा का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया..

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और उनसे तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा मिलावट की आशंका पर प्रभावी नियंत्रण करना है! निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 (FSSA) के नियमों और प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई…
लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई…
विभाग द्वारा संग्रहित किए गए सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है! अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं! यदि किसी नमूने में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी अथवा मिलावट की पुष्टि होती है! तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी… विभाग ने स्पष्ट किया है! कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा….
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई….
इस औचक निरीक्षण अभियान में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी शामिल रहे…
खाद्य विभाग ने संकेत दिए हैं! कि जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नमूना संग्रहण का अभियान आगे भी जारी रहेगा… अब देखना होगा कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में मिठाइयों और खोवे की गुणवत्ता को लेकर क्या खुलासा होता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
