Mon. Nov 2nd, 2026

जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…

दिल्ली–बिलासपुर,,, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है! ऑनलाइन सट्टेबाजी के चर्चित नेटवर्क के प्रमुख प्रमोटर और मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है! केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लेने की मांग की है! जांच एजेंसी ने कार्रवाई के दौरान उसका कथित फर्जी पासपोर्ट भी जब्त किया है! वहीं, बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे अवैध बताया है! दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने लंच के पश्चात दोपहर ढाई बजे सुनवाई निर्धारित की… दरअसल, छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर कभी जूस की दुकान चलाता था… लेकिन बाद में अपने साथी रवि उप्पल के साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़ गया… देखते ही देखते महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का नेटवर्क देश से लेकर विदेशों तक फैल गया… जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध सट्टेबाजी, आर्थिक लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की गई…


200 करोड़ की शादी भी जांच के घेरे में…


महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की फरवरी 2023 में दुबई में हुई आलीशान शादी भी जांच एजेंसियों के रडार पर रही… प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों के मुताबिक, इस शादी के आयोजन में करीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए गए थे..  मेहमानों को लाने के लिए निजी विमान किराए पर लिए गए थे… जबकि आयोजन से जुड़ी कई सेवाओं का भुगतान कथित तौर पर हवाला नेटवर्क के जरिए किया गया था…


अब CBI की पूछताछ पर टिकी नजरें…


इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में एफआईआर दर्ज होने और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां होने की जानकारी सामने आ चुकी है! अब सौरभ चंद्राकर की दिल्ली कोर्ट में पेशी के बाद CBI उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल करने की कोशिश में जुटी है! दूसरी तरफ बचाव पक्ष गिरफ्तारी को चुनौती दे रहा है! ऐसे में अदालत का फैसला आगे की जांच की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है! महादेव सट्टा ऐप के इस चर्चित नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेनदेन, कथित हवाला कनेक्शन और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर अब जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed