Sun. Nov 1st, 2026

चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…

बिलासपुर,,,नेहरू नगर के चर्चित श्री राम केयर हॉस्पिटल प्रबंधन पर फिर एक महिला मरीज की  इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगा है! आरोप ये है  कि कान में दर्द की समस्या से पीड़ित इस महिला को न सिम्स में इलाज मिला न कोनी के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में वहां के डॉक्टर ने हार्ट की समस्या बताकर महिला मरीज को श्री राम केयर हॉस्पिटल भेजा… वहां एंजियो ग्राफी के लिए 19 हजार की मांग पर 10 हजार में सौदा हुआ… टेस्ट कराए गए  फिर इलाज के दौरान  4 घण्टे बाद मरीज की मौत हो गई.. मरीज के परिजनों ने गलत इलाज और अस्पताल को घटिया बता कार्रवाई की मांग की… कलेक्टर ने जांच की बात कही… वही CMHO ने जांच के पहले ही 100 परसेंट ब्लोकेज बता जांच के आदेश पर ही सवाल खड़े कर दिए…

निजी अस्पतालों से लगातार इलाज में लापरवाही अनाप शनाप बिलिंग शव को बंधक बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे है! और स्वास्थ महकमा इसको कितनी गंभीरता से ले रहा है! यह घटना इसकी बानगी है! जिसमें CMHO शुभा गरेवाल ने कलेक्टर के जांच के आदेश के तत्काल बाद मृतका की मौत 100 परसेंट ब्लोकेज से होना बता न सिर्फ पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया… बल्कि लगातार सामने आ रही… लापरवाहियों के मामले में शिकायतों का हो क्या रहा इस बात को भी उजागर कर दिया…?

ये है मामला…

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम ठाकुर देवा निवासी सीता साहू ने अपनी मां मृतका सुखन बाई पति राम जी साहू की मौत को लेकर श्री राम केयर हॉस्पिटल पर गलत इलाज के कारण मां की मौत और हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है! सीता देवी का कहना है! कि उसकी मां सुखन देवी को कान में पानी भरने के कारण समस्या थी… सिम्स और सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में जांच कराने पर पता चला कि सुखन बाई के कान में छेद है! छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ेगा… बीपी शुगर और कार्डियोलॉजिस्ट टेस्ट के बाद सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार ने कार्डियोलॉजिस्ट टेस्ट के लिए श्री राम केयर हॉस्पिटल भेज दिया… जहां एंजियोग्राफी का 19 हजार रुपए का खर्चा बताया गया… सीता देवी का आरोप है! कि जब उनके भाइयों ने सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार का नाम बताया… तो 10 हजार में माण्डवाली हो गई… सीता देवी का कहना है! कि ऑपरेशन के 15 मिनट पहले उसकी मां को चाय बिस्किट दिया गया… इसके बाद उन्हें अंदर ले गए… जहां उसकी मां की मौत हो गई… न्यूज़ बास्केट  न्यूज ने निजी अस्पतालों से लगातार आ रही लापरवाहियों और मरीजों की जान से किए जा रहे… खिलवाड़ को लेकर कलेक्टर और जिले के स्वास्थ महकमे के जिम्मेदार अफसरों से चर्चा की… तो वे क्या कह रहे है! आप भी जान लीजिए…!

तो सच है…क्या…?

मरीज के परिजनों का कहना है  कि उनकी मरीज स्वस्थ थी… खुद चलकर आई थी… बातचीत कर रही थी… ऑपरेशन के पहले न उनको न कोई जानकारी दी गई… न उनसे कोई सहमति ली गई… मृत्यु के बाद उनसे कागज पर साइन कराया गया !“

न्यूज़ बास्केट व्यूव…

निश्चित तौर पर आज भी लोग डॉक्टर को भगवान मानते है, और हर डॉक्टर की कोशिश होती है कि वे अपने संस्थान में आने वाले मरीजो को अच्छी चिकित्सा मरीज जब स्वस्थ्य होकर अपने घर जाते है, तो डॉक्टर को भी उतनी ही खुशी होती है जितनी उनके परिजनों को, फिर इस तरह की चूक हो क्यो और कैसे हो रही है, जरूरत।इस बात की है कि इसका पता लगा इस नासूर आरोपो की  भी चिकित्सा की जाय ताकि इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति और कुछ जगह पैसों की लालचंमी की जा रही गड़बड़ी पर रोक लग सके और चिकित्सा पेशे के सम्मान कायम हो सके…

सीता साहू, मृतका की बेटी…

...000...

निजी अस्पतालों से लगातार आ रही… इलाज में लापरवाही अनाप शनाप बिलिंग और शव को बंधक बनाने व् श्री राम केयर हॉस्पिटल पर इस मामले में लगे आरोपों को लेकर जब कलेक्टर से चर्चा की गई… कि इस मनमानी और लापरवाहियों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा क्या कदम उठाये जा रहे है! पूछने पर उन्होंने कहा… कि आप ही बताए क्या किया जाए… फिर उन्होंने पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई की बात कही…

संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर….

….000….`

इधर कलेक्टर के जांच के आदेश और कार्रवाई की बात कह रहे है! और इधर स्वास्थ महकमे का कहना है! कि पीड़ित मरीज को 100 परसेंट ब्लॉकेज था… जिसके कारण उसकी मौत हुई… पुलिस रिपोर्ट में यही बताया गया है!

.शुभा गरेवाल CMHO बिलासपुर…

... 000...

परिजन शनिवार को 3:30 बजे मरीज को लेकर आए… भर्ती किए… शाम 7:30 बजे को मरीज की डेट हो गई… एंजियोग्राफी में 100 परसेंट ब्लॉकेज की जानकारी डॉक्टर ने मरीज को दी… परिजनों ने सहमति दी… उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई… अब वो अब आरोप लगा रहे है! FIR करा रहे है! हमने पुलिस को चिकित्सा और ऑपरेशन से संबंधित सारी जानकारी और रिकॉर्ड सौंप दी है! अब पुलिस जांच में सच्चाई सामने आएगी…

बाइट,,, सीता देवी मृतक महिला की बेटी

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed