
बिलासपुर,,,, भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ बिलासपुर में विशाल पदयात्रा निकाली गई… गांधी चौक से नेहरू चौक तक आयोजित इस पैदल मार्च में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया… पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही और लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों से शहर का माहौल गूंज उठा…

इस अवसर पर एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री आदरणीय डॉ. वीरेंद्र खटीक से समाज के गणमान्य लोगों के साथ सौजन्य मुलाकात करने का अवसर मिला… इसके पश्चात वे भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा में शामिल हुए…
पदयात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत ठाकुर, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, केड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह ठाकुर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष सन्नी वाधवानी प्रमुख रूप से शामिल हुए…
पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा अराजकता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की… गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और नेताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली…

इस कार्यक्रम में बिलासपुर के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सन्नी वाधवानी उन्होंने कहा कि समाज के गणमान्य लोगों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक से सौजन्य भेंट और उसके बाद विशाल पदयात्रा में शामिल होना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा… उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और कार्यक्रम में मिली व्यापक भागीदारी को उत्साहजनक बताया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
