Sat. Oct 31st, 2026

मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…


बिलासपुर,,,  त्योहारी सीजन में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है! मिलावटखोरी पर लगाम लगाने और आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार 30 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया… इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा….
अभिहित अधिकारी के निर्देशन में पहुंची टीम ने सबसे पहले जरहाभाठा स्थित बंगाल स्वीट्स का निरीक्षण किया… यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए बेसन लड्डू और बूंदी लड्डू के नमूने संकलित किए गए… इसके बाद टीम ने साई सुपर मार्केट का निरीक्षण किया… यहां खुले रूप में बिक्री के लिए रखी गई… लूज शक्कर और इंस्टेंट मिक्स गुलाब जामुन के नमूने जांच के लिए लिए गए…


चार फर्मों का निरीक्षण, खाद्य कारोबारियों को दिए निर्देश…


विभागीय अभियान के तहत कुल चार अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया… इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कारोबार से संबंधित आवश्यक नियमों को लेकर प्रतिष्ठान संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए…
लैब रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed