Sat. Oct 31st, 2026

तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…

00 सीपत पुलिस ने दर्ज की एफआईआर…
00 घटना से प्रशासनिक अफसरों में रोष जताया आक्रोश…

बिलासपुर,,,, सीपत और सकरी तहसील दफ्तर में बवाल की खबर है! सकरी में जहां दो पक्षकारों के बीच गाली गलौच और मारपीट की खबर है! वही सीपत तहसील से सीएम हेल्पलाइन के दुरूपयोग और महिला अतिरिक्त तहसीलदार से अश्लील गाली गलौच की खबर है! पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला के लज्जा भंग और शासकीय कार्य में बाधा के मामले में अपराध दर्ज किया है!
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीपत तहसील की अतिरिक्त तहसीलदार सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत की जांच कर रही थी… आरोप है! कि उन्होंने
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन ऋण पुस्तिका व (B-1) के लिए आवेदन करने वाले सीपत क्षेत्र के आवेदक साहेब लाल रात्रे के द्वारा की गई शिकायत आवेदन को लेकर उन्हें काल किया… तो आरोपी साहेब लाल ने महिला अतिरिक्त तहसीलदार से अश्लील गाली गलौच की पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 79, 132, 224 व 296 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है!
वही सकरी के तहसील कार्यालय से भी दो पक्षकारों के बीच मारपीट के वारदात की खबर को लेकर चर्चा रही पर इज़के सम्बंध में विस्तृत जानकारी नही मिल सकी है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed