Fri. Oct 30th, 2026

सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…

बिलासपुर–न्यायधानी,,,  कोयला कारोबार में कथित आर्थिक अनियमितताओं, टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के बीच शुक्रवार सुबह बिलासपुर में हड़कंप मच गया… आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर छापेमारी की… इसी दौरान रायपुर और कोरबा में भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है!


सुबह-सुबह पहुंची टीम, शुरू हुई जांच…


जानकारी के मुताबिक, रायपुर से पहुंची जांच टीम सुबह अलका एवेन्यू स्थित परिसर में दाखिल हुई… आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की… कार्रवाई के दौरान परिसर के भीतर दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की गई…


फाइलों के साथ कंप्यूटर-मोबाइल भी जांच के दायरे में...


जांच के दौरान कारोबारी से संबंधित दस्तावेजों, फाइलों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी है! कंप्यूटर और मोबाइल फोन में मौजूद डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं! घर के सदस्यों से पूछताछ किए जाने की बात भी सामने आई है! हालांकि, जांच एजेंसियों ने अब तक बरामदगी या किसी विशेष दस्तावेज के संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है!


कोयला कारोबार के लेनदेन पर नजर…


सूत्रों के अनुसार, जांच में कोयला कारोबार से जुड़े कथित लेवी, वित्तीय लेनदेन और संभावित अनियमितताओं के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है! कारोबारी का नाम पहले भी कुछ कथित अनियमितताओं और शिकायतों के संदर्भ में चर्चा में रहा है! हालांकि, मौजूदा कार्रवाई में उनकी भूमिका या आरोपों की पुष्टि को लेकर एजेंसियों का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है!


तीन जिलों में कार्रवाई से हलचल…


रायपुर, कोरबा और बिलासपुर में एक साथ कार्रवाई की खबर से कारोबारी जगत में हलचल है! खबर लिखे जाने तक अलका एवेन्यू स्थित ठिकाने पर जांच जारी थी… छापेमारी में क्या मिला और आगे क्या कार्रवाई होगी… इसकी तस्वीर जांच एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट होगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed