Fri. Oct 30th, 2026

बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…

बिलासपुर,,,, न्यायधानी में दीपावली पर्व  के त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है! चांटीडीह स्थित वार्ड क्रमांक 47 में बतासा निर्माण करने वाली फर्म श्रीराम कन्फेक्शनरी में औचक निरीक्षण के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में बतासा बनते पाया गया…

खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर विभागीय टीम ने मौके पर मौजूद 418 किलो बतासा, जिसकी कीमत 27,170 रुपये बताई गई है! नष्ट करा दिया… साथ ही निर्माण इकाई को सुधार कार्य पूरा होने तक अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं!


गंदगी के बीच बन रहा था बतासा…


खाद्य सुरक्षा आयुक्त छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे… विशेष अभियान के तहत 29 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्रीराम कन्फेक्शनरी का औचक निरीक्षण किया…

फर्म के प्रोपराइटर रामदास साहू हैं! निरीक्षण के दौरान परिसर में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में बतासा का निर्माण किया जाना पाया गया… इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई की… मौके पर मौजूद 28 कैरेट यानी कुल 418 किलो बतासा नष्ट कराया गया… विभाग ने स्पष्ट किया कि आवश्यक सुधार होने तक इकाई बंद रहेगी…


मौसा जी स्वीट्स से पेड़ा और काजू कतली के नमूने...


इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने मौसा जी स्वीट्स की निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया… यहां से पेड़ा और काजू कतली के विधिक नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की गई है! रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी… फिलहाल नमूनों की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा…


टीम में ये अधिकारी रहे शामिल…


कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी मौजूद रहे…
विभाग ने कहा है! कि त्योहारी सीजन में मिलावट, अमानक खाद्य पदार्थों और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री बनाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा… आम नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed