
बिलासपुर,,, संभाग की सबसे बड़ी मंडी और शहर की सबसे व्यस्तम इलाका व्यापार विहार में शुक्रवार को एक गल्ला व्यापारी उठाई गिरी का शिकार हो गया… छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक की कार से अज्ञात आरोपी ने करीब ₹8 लाख से भरा बैग चोरी कर लिया… और मौके से फरार हो गया… तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यापार विहार की घटना ने शहर में हड़कम मचा दिया है! जहां पर बिलासपुर S.S.P रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे… जहां मौके का निरीक्षण कर उठाई गिरी के शिकार हुए गल्ला व्यापारी से मिलकर हालात को जाने… जिसके बाद पुलिस के द्वारा चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है!
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक ने रात करीब 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया… इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे… इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोला और रकम से भरा बैग निकालकर फरार हो गया… बताया जा रहा है! कि चोरी किए गए बैग में लगभग ₹8,00,000 नगद रखा हुआ था! आरोपी इतना शातिर था! कि उसने बड़ी सफाई से अपने काम को अंजाम दिया… और दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी… जब उन्होंने कार की जांच की तो बैग गायब मिला…
जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई… घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची… और जांच शुरू कर दी… पुलिस आसपास के इलाकों में लगे C.C.T.IV.I कैमरों के फुटेज खंगाल रही है! ताकि आरोपी की पहचान की जा सके… इसके साथ ही आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है! पुलिस का कहना है! कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.21निगम दफ्तर या ‘चंडूखाना’? बाबू की कुर्सी पर बैठा जमीन का दलाल, गोपनीय फाइलें खुली; गोलबाजार अवैध निर्माण, कबाड़ और गबन कांड के बाद नया बवाल—कौन चला रहा सिस्टम, जिम्मेदार कौन, और कब होगी सख्त कार्रवाई?…
Uncategorized2026.04.21सिम्स में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत; जेल से लाए गए बच्चू झुठैल को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मर्ग कायम, जांच शुरू—लापरवाही या अचानक बिगड़ी तबीयत? उठा बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.04.20बिलासपुर का थोक बाजार सवालों में.. नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता नेटवर्क उजागर.. पहले सागर ट्रेडर्स फिर महादेव में नकली सामान व्यापार विहार? जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत..
Uncategorized2026.04.20परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब: अरपा पार पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़े, झांकियां और भक्ति में डूबा शहर, विजय केशवानी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग की टीम ने किया जोरदार स्वागत, मट्ठा-पानी वितरण संग आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा…
