
बिलासपुर,,, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर पुलिस ने इनाम की घोषणा की है! थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग प्रकरणों में शामिल 6 आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है! पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इन आरोपियों के नाम सामने आए थे! मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं! पुलिस की टीम ने उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी… लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है! ऐसे में पुलिस ने अब इनकी सूचना देने वालों को इनाम देने का निर्णय लिया है!
फरार आरोपियों में सागर चेतवानी (37) निवासी दुबे गली शिवघाट पुराना सरकंडा, हाल निवास रामावैली बोदरी, रोहित पंजवानी (36) निवासी चकरभाठा कैंप नगर पंचायत बोदरी, राजेश उर्फ राजा बजाज (31) निवासी गार्डन सिटी मोपका रोड राजकिशोर नगर, प्रकाश पंजवानी (37) निवासी साईं भूमि तोरवा, सोमू उर्फ अभिजीत दुबे (38) निवासी मिलन चौक कुड़ूदंड तथा राज चेतानी (35) निवासी सिंधी कॉलोनी सिविल लाइन शामिल हैं!
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है! शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है! तथा संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है!
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इन फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल थाना सिविल लाइन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें… पुलिस ने आश्वासन दिया है! कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी… साथ ही प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 5-5 हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
