
बिलासपुर,,, एक ओर जहां पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की बातें की जा रही हैं! वहीं बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में महिलाओं का संघर्ष एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है! अपने घर और आशियाने को बचाने के लिए यहां की महिलाएं पिछले 108 दिनों से लगातार धरने पर बैठी हुई हैं! लेकिन अब तक उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है!
धरने में शामिल महिलाओं का कहना है! कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ अपने घरों को बचाने के लिए लगातार आंदोलन कर रही हैं! कड़ाके की ठंड, बदलते मौसम और तमाम परेशानियों के बावजूद वे डटी हुई हैं! लेकिन उनकी आवाज अब तक जिम्मेदार अधिकारियों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पाई है! महिलाओं का आरोप है! कि कई बार प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया… फिर भी समाधान की दिशा में कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाया गया….
इस आंदोलन का नेतृत्व वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल कर रहे हैं! उनका कहना है! कि महिला दिवस के दिन जब देशभर में महिलाओं के सम्मान की बात हो रही है! उसी समय लिंगियाडीह की महिलाएं पिछले 108 दिनों से सड़क पर बैठकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं! उन्होंने प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला दिवस के मौके पर भी इन महिलाओं की अनदेखी होना उनके सम्मान के साथ अन्याय है!
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के तहत महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं! और प्रशासन से मांग कर रही हैं! कि उनके घरों को बचाने के लिए ठोस निर्णय लिया जाए… उनका कहना है! कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया… तो कई परिवार अपने ही घरों से बेघर हो सकते हैं!
धरने पर बैठी महिलाओं ने स्पष्ट कहा है! कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती… तब तक आंदोलन जारी रहेगा… महिला दिवस के मौके पर उठ रहे ये सवाल प्रशासन और समाज दोनों के लिए सोचने का विषय बन गए हैं…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.08महिला दिवस पर भी सड़क पर सम्मान की लड़ाई
लिंगियाडीह की महिलाएं 108 दिनों से धरने पर डटीं, घर बचाने की जंग जारी ठंड-गर्मी सब झेली, फिर भी नहीं सुनी गई पुकार; प्रशासन की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.03.08ऑनलाइन सट्टे के ‘खिलाड़ी’ फरार… पुलिस ने लगा दिया इनाम का बोर्ड!
क्रिकेट सट्टा कांड में 6 आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित, लंबे समय से पुलिस को दे रहे चकमा; सूचना देने वालों को इनाम, पहचान पूरी तरह रहेगी गोपनीय…
Uncategorized2026.03.078 लाख पर ‘नज़र’ और कार से बैग ‘गायब
व्यापार विहार में गल्ला व्यापारी से बड़ी चूक, शटर गिराते ही शातिर ने उड़ा दी नकदी… C.C.T.V में कैद वारदात, हड़कंप के बीच SSP पहुंचे मौके पर, आरोपी की तलाश में पुलिस की नाकाबंदी तेज…
Uncategorized2026.03.07लालखदान चौक पर गुंडागर्दी की कोशिश नाकाम: IPS गगन कुमार की सख्ती का असर, बीच सड़क दंगल मचा रहे 3 बदमाशों को तोरवा पुलिस ने मौके से दबोचा, बीएनएस 194(2) में केस दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश…
