
00 पूर्व सीएम ने कहा बियर के अंदर बियर सुशासन कर रहा चियर्स…
00 पीसीसी प्रेजिडेंट ने भी साधा नशा सिंडिकेट और सरकार पर निशाना…
बिलासपुर,,, कांग्रेस पर शराब घोटाले का हल्ला मचाने वाली भाजपा खुद अफीम के बाद नकली बियर कांड में उलझ गए है! ताजा मामला राजनांदगांव जिले का है! जहाँ 7 हिल्स कम्पनी के बियर के केन से रैपर हटाने पर गोल्डन बर्ड बियर नामक बियर का केन निकल रहा, इतना ही नही केन के नीचे लिखे एक्सपायरी डेट को मिटाने तक का आरोप है! जाहिर है! एक्सपायरी डेट के बियर को खपाने ये खेला कर मदिरा प्रेमियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है! ऐसे में यदि कोई बड़ी अनहोनी हुई तो क्या होगा… इस गम्भीर मामले को लेकर जमकर सियासत हो रही है!
बताया जा रहा कि मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दोस्तों ने 7 हिल्स बियर के 5 केन खरीदे, जब इन लोगो ने केन के नीचे एक्सपायरी डेट चेक किया तो एक्सपायरी डेट को मिटा दिया गया था!सन्देह होने पर केन के रैपर को हटाया गया तब अंदर गोल्डन बर्ड का बियर निकलां बियर कहा कि है! कौन सा ब्रांड है! ये जानने इन लोगो ने केन पर अंकित कस्टमर केयर के नम्बर पर कॉल किया वो भी फर्जी निकलां… इससे जाहिर है! कि सरकारी तंत्र मदिरा प्रेमियों की जान से खुला खिलवाड़ कर रही है! और कांग्रेस पर शराब घोटाले का आरोप लगा हल्ला मचाने वाली भाजपा खुद नशे के कारोबार में लिप्त है! तभी तो दुर्ग के अफीम कांड के बाद अब राजनांदगांव से नकली कैन नकली बियर का मामला सामने आया है!
गब्बर स्टाइल हो गया..
याद है! उस समय कांग्रेस कटघरे में थी! तब भाजपा कांग्रेस सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगा हल्ला मचा रही थी! अब भाजपा की सरकार है! भाजपा अफीम की खेती कांड के बाद नकली बियर कांड में फंसी है! तो प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस हल्ला मचा रही भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगा रही है!
पूर्व सीएम भूपेश और बैज ने लगाया आरोप…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए तगड़ा कटाक्ष किया है!
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के नशा सिंडिकेट और काले धंधे के नित नए मामले उजागर हो रहे…. दुर्ग जिले से अफीम की खेती के बाद अब राजनांदगांव के सरकारी प्रीमियम दुकान से नकली केन नकली बियर का मामला बेहद गम्भीर और मदिरा प्रेमियों की जान से खुला खिलवाड़ है!
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी दुर्ग के अफीम खेती कांड के बाद राजनांदगांव के नकली बियर केन पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया में कमेंट किया कि बियर के अंदर बियर सुशासन कर रहा चियर्स…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
