
बिलासपुर,,, जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने मौके से हुक्का संचालन में इस्तेमाल होने वाले सामान और नगदी समेत करीब 55 हजार रुपए का सामान जब्त किया है!

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले भर में होटल और बार में अवैध रूप से हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है! इसी क्रम में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर छापा मारा गया…
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओम प्रकाश गुप्ता निवासी होटल शिवा इन बोदरी को अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए पकड़ा… आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, कोको कोयला के पैकेट, कोल हीटर, तंबाकू युक्त फ्लेवर से भरे प्लास्टिक डिब्बे और 5 हजार रुपए नगद जब्त किए गए…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है! पुलिस का कहना है! कि अवैध हुक्का बार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा…
गिरफ्तार आरोपी…
1. सिद्धार्थ गुप्ता पिता ओम प्रकाश गुप्ता उम्र 39 साल निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
