Sun. Oct 18th, 2026

रतनपुर बैंक में पॉकेटमारी का खुलासा: धान बिक्री की रकम पर हाथ साफ करने वाला शातिर सुरेन्द्र उर्फ सोमारू कबीरधाम से गिरफ्तार, 33 हजार रुपये बरामद—सीसीटीवी से पहुंची पुलिस, खर्च किए 2 हजार…

बिलासपुर,,,  रतनपुर पुलिस को बैंक में पॉकेटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता मिली है! पुलिस ने मामले में आदतन बदमाश को कबीरधाम जिले के पंडरिया से गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 33 हजार रुपए की रकम भी बरामद की गई है! पुलिस के अनुसार 3 मार्च 2026 को रैनपुर (कर्रा) निवासी छत लाल कैवर्त और जूना शहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी! उन्होंने बताया कि 2 मार्च को जिला सहकारी बैंक शाखा रतनपुर से धान बिक्री की राशि निकालने पहुंचे थे! इसी दौरान उनकी जेब में रखे क्रमशः 18 हजार और 17 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने पॉकेटमारी कर निकाल लिए…
शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की… फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान पंडरिया निवासी सुरेन्द्र संवरा उर्फ सोमारू के रूप में हुई… थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस टीम को कबीरधाम रवाना किया गया… जहां आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया…
पूछताछ में आरोपी ने पॉकेटमारी करना स्वीकार किया और बताया कि 2 हजार रुपये खर्च कर चुका है! पुलिस ने उसके पास से 33 हजार रुपये बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed