
बिलासपुर,,, होली के दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है! बीच सड़क पर कार दुर्घटना करने वाले युवक को पकड़ने और वाहन जब्त करने की कार्रवाई के दौरान कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया आरोप है! कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस टीम के साथ मारपीट की…

घटना में एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया… जबकि दूसरे कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ दी गई… टीआई की कलाई पर भी चोट आई है! इसके अलावा आरोपियों ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ भी धक्का-मुक्की की…. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है! जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!
पुलिस के मुताबिक, कार सवार युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर पुलिस टीम के साथ विवाद किया… और सरकारी काम में बाधा डाली… मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है! फिलहाल सभी की तलाश जारी है! यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है!
शिकायत मिलने पर पेट्रोलिंग टीम निकली थी पेंड्रवा…
दरअसल, 4 मार्च को होली ड्यूटी के दौरान पेंड्रवा निवासी जलेश्वर साहू शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे! इसी दौरान उनकी बेटी ने सूचना दी कि कुछ लोग शराब के नशे में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं!
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पेट्रोलिंग टीम के साथ ग्राम पेंड्रवा के लिए रवाना हुए। रास्ते में ग्राम निपनिया के पीपल चौक के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (CG 10 N 2288) डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
कार हटाने और ड्राइवर को थाने ले जाने की तैयारी
पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद ड्राइवर और गाड़ी को थाने ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान जावेद, अजिम, कार्तिक श्रीवास और पप्पू वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगे।
दोस्तों को बुलाकर पुलिस टीम को घेरा
विवाद के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों श्याम बंसल, राहुल बंसल और यश बंसल को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की, अश्लील गाली-गलौज की और सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने इस मामले में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
