
बिलासपुर,,, शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है! जहां लाल खदान चौक के पास दो गुटों के बीच सरेराह जमकर मारपीट हुई… घटना का वीडियो भी सामने आया है! जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के युवकों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई थी! लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया… देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए… और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे… इस दौरान कुछ युवकों ने पत्थर उठाकर भी हमला कर दिया… जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया…


घटना के दौरान वहां मौजूद लोग सहम गए… कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की… जबकि कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया… बताया जा रहा है! कि मारपीट करने वाले युवक देवरी खुर्द और लाल खदान क्षेत्र के रहने वाले हैं! स्थानीय लोगों का कहना है! कि कुछ युवक नशे की हालत में भी थे! जिसके कारण मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया…
इधर तोरवा पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है! पुलिस का कहना है! कि वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है! और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
