
बिलासपुर,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! आरोपियों ने टोयोटा शो रूम के पास ट्रेलर वाहन को रुकवाकर चालक से मोबाइल, नकदी और बिल्टी पेपर लूट लिए थे!
पुलिस के मुताबिक घटना 6 मार्च की रात करीब 3:10 बजे की है! ट्रेलर चालक ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई… कि दो युवक टाटा पंच कार से आए… और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए वाहन रुकवाया… इसके बाद गाड़ी के बिल्टी पेपर दिखाने को कहा और कागजात नहीं दिखाने पर पैसे की मांग करने लगे… इसी दौरान आरोपियों ने चालक का विवो कंपनी का मोबाइल, उसके कवर में रखे 1000 रुपये और ट्रेलर का बिल्टी पेपर लूटकर फरार हो गए…
मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की… जांच के दौरान पुलिस ने यशराज यादव (22) निवासी जांजगीर हाल पता मंगला बिलासपुर और सुमित दुबे (27) निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ को गिरफ्तार कर लिया…
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली… पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार जब्त कर ली है! दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03CMHO का ‘शिकायत दो, इंतजार करो’ फार्मूला, एलाइट हॉस्पिटल के लाखों के बिल से हरिओम में शव रोकने, पेंडलवार और नोबल से जिला अस्पताल तक शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, मगर जांच और कार्रवाई की रफ्तार देखकर लगता है फाइलें भी मांग रही इलाज…
Uncategorized2026.09.03ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
