
बिलासपुर,,,, न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद की गई है! जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विजयापुरम गेट के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है! जिससे क्षेत्र में अशांति की स्थिति बन सकती है! सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया…
पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया… तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार तलवार बरामद हुआ… जिसे पुलिस ने मौके पर ही जप्त कर लिया… आरोपी को थाना लाकर उससे पूछताछ की गई… और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है!
पुलिस का कहना है! कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है! और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी…!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
