
बिलासपुर,,, न्यायधानी के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में होली के दिन विवाद की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने पीट डाला… इस वारदात में प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है! मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों के तलाश का दावा किया जा रहा…
पुलिस के अनुसार होली के दिन ग्राम पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची… जलेश्वर थाने में रिपोर्ट लिखा रहा था! तभी उसकी बेटी ने पुलिस को कॉल कर बताया… कि आरोपी घर के सामने आकर हंगामा कर रहे हैं! सूचना पर बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान फिर अपनी टीम के साथ गांव जाने निकले तभी रास्ते में निपनिया के पास आरोपियों की क्षतिग्रस्त कार मिली… पुलिस कार चालक को पकड़कर थाने ले जा रही थी! तभी गांव के जावेद, अजीम, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथियो ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस वालों से हाथापाई धक्का मुक्की करते हुए कार चालक को छुड़ाने प्रयास किया… जिससे महिला आरक्षक चंदा यादव, आरक्षक मौसम साहू की वर्दी फाड़ आरक्षक संतोष मरकाम से मारपीट की… T.I अवनीश पासवान ने भी युवकों को समझाने की कोशिश की… तब आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी… जिससे वे भी घायल हो गए… तनाव और पुलिस कर्मियों पर हमले की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा…
पुलिस बल को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकले… पुलिस टीम ने किसी तरह कार चालक को थाने लेकर पहुची…
थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है! पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करने और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश करने का दावा किया है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
