
बिलासपुर,,, न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से वायरल वीडियो ने शहर के कानून-व्यवस्था और महिला सम्बन्धी अपराधों पर नियंत्रण और गम्भीरता के दावो की सच्चाई को उजागर कर दिया है! पूरी ताकत नशा और नशे की अवैध कमाई का है!

कानून को खुली चुनौती देने वाला ये वायरल वीडियो भूकंप वेधशाला के पीछे अटल आवास का बताया जा रहा… जिसमे करीब आधा दर्जन शोहदे गाली गलौच तोड़फोड़ उठा पटक ही नही बल्कि घेरकर एक महिला और एक व्यक्ति पर दनादन लाठी बरसा उन्हें लात घूसों से भी पीटते दिखाई दे रहे… इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत है! पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करना बता रही है!
जबकि वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन लोग उत्पात मचा तोड़फोड़ व मारपीट करते नजर आ रहे है!
बताया जा रहा कि देर रात ये लड़के गाली गलौच और दबंगई व तोड़फोड़ करते बस्ती में निकले, हो हल्ला व गाली गलौच सुनकर बाहर निकले महिला और पुरुष ने उन्हें गाली गलौच करने से मना किया तो शोहदों ने इट पत्थर फेकना, चिल्लाना और लकड़ी उठाकर उन पर दनादन लकड़ी बरसा दिया… पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़ित पक्ष की शिकायत व वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों के तलाश के दावे कर रही है!
भूकम वेद्यशाला का ये एरिया बेहद संवेदनशील है! और यहां आए दिन लूटपाट मारपीट की वारदात की शिकायतें भी आती रही है!
सरकंडा थाने के पीछे अटल आवास भूकम्प वेधशाला एरिया…
इस वारदात के बाद इलाके शांति व्यवस्था बनाने सतत पेट्रोलिंग का दावा भी किया जा रहा है! इस इलाके में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक नशे के सौदागर सक्रिय है! नशे के अवैध कारोबार के चलते यहाँ लगातार वारदात हो रही है! यहां अटल आवास में वैसे तो शहर के अन्य इलाकों के रहवासियों को विस्थापन नियम के तहत आवास आबंटित किया गया है! जिनमे से ज्यादातर गोड़पारा के लोग है! कभी लोगो की गाड़ियां जलाई जा रही तो कभी लूटपाट मारपीट की जा रही… लोग पुलिस के पास जाना तक पसंद नही करते कहते है! कई बार शिकायत कर चुके कुछ होता ही नही…
गब्बर से भी ज्यादा खौफ…
यहाँ निवासरत लोगो का कहना है! कि उनकी और बच्चों की रोजी- रोटी शहर से ही है! जब तक वे और बच्चे घर नही पहुँच जाते तब तक चिंता लगी रहती है!
25 लाख में सुपारी, और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती...
राजधानी रायपुर की तर्ज पर बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के दावे हो रहे… पर हालिया दो घटनाक्रमों ने न्यायधानी के आमजनमानस को झकझोरकर रख दिया है! 25 लाख रुपये में जान से मारने की सुपारी दी जा रही है! 7 साल की सजा सुनकर अदालत की दहलीज से निकले आदतन बदमाश जलवा जलाल दिखाते हुए दावा कर रहा कि टेंशन लेने का नही 4 माह में लौट आएंगे… सबने देखा ही है…
थानेदार करते है मेहमानवाजी…
पिछले दिनों यही आदतन बदमाश शहर के एक थाने के थानेदार के चेम्बर में बैठकर अपना जलवा दिखा रहा था! जबकि अफसर लगातार सन्देश देते है! कि आमजनमानस पुलिस को अपना मित्र समझे और बदमाशो में पुलिस का खौफ हो लेकिन सब उल्टा – पुलटा है…!
और कोटा थाने का ये हाल….
कोटा के पीड़ितों ने फिर पुलिस पर लगाया मारपीट और भयादोहन कर उगाही का आरोप और इधर कोटा क्षेत्र के एक वायरल वीडियो से फिर तहलका मचा गया है! थाने के एएसआई और एक सिपाही पर उनके हिंदुत्व पर सवाल उठा मारपीट करने और झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने का डर दिखाकर रकम की डिमांड करने का आरोप है! पीड़ित युवाओं ने जारी वीडियो में एसएसपी रजनेश सिंह से आग्रह करते हुए मांग की कि वे आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवा मामले की निष्पक्ष जांच करा उन्हें न्याय प्रदान करें…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.05सरकंडा में आधी रात गुंडों का तांडव: महिला-पुरुष पर बरसी लाठियां, वायरल वीडियो से हड़कंप, पुलिस पर उठे सवाल; अटल आवास में नशे के साए में कानून को खुली चुनौती, दहशत में रहवासी”
Uncategorized2026.03.03रंगों की जगह बरसे घूंसे गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होलिकोत्सव बना ‘होलिदंगल’, वायरल वीडियो से प्रशासन की फिर किरकिरी…
Uncategorized2026.03.02होली से पहले सिरगिट्टी पुलिस का ‘एक्शन रंग बरसे’ — 8 वारंटी धराए, 3 पर आर्म्स एक्ट, 2 पर प्रतिबंधात्मक वार; चाकू जब्त, 13 पहुंचे जेल, बदमाशों की उड़ गई रंगत…
Uncategorized2026.03.02होली से पहले ‘वीडियो वार’! चर्चित बिल्डर गौरव तिवारी गिरफ्तार — IT एक्ट की एंट्री, सरकंडा पुलिस की सख्ती, सियासी गलियारों में मचा रंगीन बवाल…
