
00 गाली गलौज, मारपीट और अफसरों के उल जुलूल हरकतों का अड्डा बना C.U…

00 बिगड़ रहे हालात पुलिस- प्रशासन भी हलाकान…
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एक बार फिर छात्रों के बीच दनादन मारपीट और गाली गलौच का वीडियो सामने आया है!
दावा किया जा रहा कि मारपीट का ये वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान का है! आप खुद देखिये कैसे रगों से सराबोर चीथड़े धारण किये और अर्धनग्न विद्यार्थी शिक्षा के मंदिर में होलिकत्सव के बहाने अपना रोल जमाने के लिए कैसे टेरर बनाने माहौल बना रहे है!
सवाल यह उठ रहा कि क्या खुद लफड़ों की फजीहतो से घिरे यूनिवर्सिटी प्रशासन के कुलपति, कुलसचिव, अफसरो और सिक्युरिटी सर्विस किसी का अदब और भय नही है! कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित कर सके… शिक्षा के मंदिर में क्या यही शिक्षा दे रहे और अगर नही तो फिर ये हालात है क्यो…
क्योकि पालकों ने तो अपने बच्चों को इन गुरुजनों के सानिध्य में शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें गार्जियन समझकर यहाँ छोड़ा है!आखिर इन विद्यार्थियों को इस तरह यूनिवर्सिटी परिसर में होलिकोत्सव मनाने की अनुमति क्यो दी गई… जब वे अपने इन उद्दंड विद्यार्थियों को कंट्रोल नही कर सकते…
बताया जा रहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में यह आयोजन ब्रदरहुड संघ द्वारा आयोजित किया गया था! इसी दौरान इनके बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ और देखते- देखते दनादन लात घुसे और बेल्ट चलने लगे जिससे फिर यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा- तफरी और तनाव का माहौल रहा…
बड़ा सवाल यह है! कि आखिर ये सेंट्रल यूनिवर्सिटी कब तक अफसरो की नाकामी की मार झेलता रहेगा… कब ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
UncategorizedOctober 17, 2026रावण दहन से विसर्जन तक प्रशासन का अलर्ट मोड ON! कलेक्टर-एसएसपी की दोटूक—त्योहार मनाओ धूमधाम से, लेकिन DJ का कानफोड़ू शोर और ट्रैफिक का जाम मत परो, 17 अक्टूबर शाम 4 बजे रिवर व्यू में विसर्जन रूट का होगा फाइनल…
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
