Sat. Oct 17th, 2026

होली से पहले सिरगिट्टी पुलिस का ‘एक्शन रंग बरसे’ — 8 वारंटी धराए, 3 पर आर्म्स एक्ट, 2 पर प्रतिबंधात्मक वार; चाकू जब्त, 13 पहुंचे जेल, बदमाशों की उड़ गई रंगत…

बिलासपुर,,, होली से पहले सिरगिट्टी पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा अभियान चलाया है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने क्षेत्र में लगातार सघन पेट्रोलिंग कर 13 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की… सभी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया…
पुलिस के मुताबिक, 8 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया…. इनमें राजेश ध्रुव, लोकेन्द्र तिवारी, प्रमोद कुर्मी, राकेश ध्रुव, पवन साहू, चंदन गोस्वामी, सुभाष साहू और दीप रोशन शामिल हैं। ये आरोपी लंबे समय से फरार बताए जा रहे थे!
वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 3 आरोपियों — तारन निर्मलकर, सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा और अमन श्रीवास — को गिरफ्तार किया गया… इनके कब्जे से 3 नग धारदार चाकू जब्त किए गए… पुलिस का कहना है! कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई….
इसके अलावा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत 2 आरोपियों — सरेश यादव और मुखी वर्मा — पर भी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया… इन पर होली के दौरान मारपीट और शांति भंग करने की आशंका जताई गई थी!
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है! कि होली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है! किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अवैध हथियार रखने या शांति भंग करने की कोशिश पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी… सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है! कि शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें…

गिरफ्तारी वारंटी…👇👇
01. राजेश धू्रव पिता बहोरन धू्रव उम्र 21 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
02. लोकेन्द्र तिवारी पिता देवदत्त तिवारी उम्र 28 साल निवासी गुडी पारा धूमा
03. प्रमोद कुर्मी पिता स्व राजू उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी
04. राकेश धू्रव पिता शीतल उम्र 22 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
05. पवन साहू पिता बोधराम साहू उम्र 30 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
06. चंदन गोस्वामी पिता साधु शरण उम्र 18 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
07. सुभाष साहू पिता मुकेश उम्र 18 साल निवासी नयापारा
08. दीप रोशन पिता स्व धनश्याम उम्र 20 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा
आर्म्स एक्ट के आरोपी…👇👇👇
01. तारन निर्मलकर पिता बिसरु राम उम्र 32 साल निवासी भैरव नगर तिफरा
02. सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा पिता तीरिथ राम उम्र 24 साल निवासी माता चौरा सिरगिटटी
03. अमन श्रीवास पिता संजय उम्र 23 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के आरोपी…👇👇👇
01.सरेश यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 29 साल निवासी नयापारा सिरगिटटी
02.मुखीवर्मा पिता रघुवीर वर्मा उम्र 36 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा 

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed