
बिलासपुर,,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.01.2025 को प्रार्थी दिलीप महंत पिता लक्ष्मीदास महंत उम्र 37 साल पता शांतिनगर पाली कोरबा छ.ग. थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 19.01.2025 को शाम करीबन 19:45 प्रार्थी अपने मोटरसाइकिल से बुआ को लेने गुरुनानक चौक जा रहा था कि रास्ते में देवरीडीह गौरा चौरा के सामने पहुंचा था जहां पर दो अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 20 से 25 वर्ष रास्ते में खड़े थे जिन्हें प्रार्थी हटने के लिए बोला तो आरोपीगण उसे बड़ा हीरो बनता है कहते हुए हाथ झापड़ से मारपीट कर प्रार्थी के पास से वीवो t 2 एक्स 5 जी मोबाइल लूटकर ले गए कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में लूटे गए मोबाइल और अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो घटनास्थल के पास स्थित सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान संतोष चौहान उर्फ सेंडी तथा बादल भी के रूप में हुई जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए मोबाइल को बरामद करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी संतोष चौहान उर्फ सेंडी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बादल भोई के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था घटना में शामिल दूसरे आरोपी बादल कुमार भोई की पता तलाश कर 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी 👇👇
1 बादल कुमार भोई पिता राजेंद्र कुमार भोई उम्र 24 साल पता देवरीडीह नहरपारा थाना तोरवा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
