
मुंगेली,,, मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में एक और सड़क निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है! हाल ही में अंबेडकर वार्ड के शिक्षक नगर में मानस भवन से बंशी भाटवानी के घर तक नई सड़क का निर्माण किया गया था! लेकिन दो महीने में ही सड़क की हालत बिगड़ने लगी! गिट्टियां सड़क से उखड़ने लगी हैं! और कई जगह गड्ढे हो गए हैं! जो सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं!

स्थानीय निवासियों का कहना है! कि यह सड़क निर्माण नगर पालिका चुनाव 2025 से पहले किया गया था! लेकिन अब इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है! कि जल्द ही बारिश के मौसम में यह और भी जर्जर हो जाएगी! इस निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितताएँ साफ़ दिखाई दे रही हैं!

अधिवक्ता स्वतंत्र तिवारी, जो अंबेडकर वार्ड के निवासी हैं! ने कलेक्टर और सीएमओ से शिकायत की है! उन्होंने मांग की है! कि इस सड़क के निर्माण की तुरंत जांच की जाए, ठेकेदार का भुगतान रोका जाए और यदि पहले कोई आंशिक भुगतान किया गया हो तो उस राशि की रिकवरी की जाए! इसके साथ ही, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की भी सिफारिश की गई है! ताकि भविष्य में ऐसे ठेकेदारों को किसी भी सरकारी काम के लिए न चुना जा सके!
तिवारी ने यह भी कहा कि मुंगेली नगर पालिका में पिछले 5-6 वर्षों में जो भी सड़कें बनी हैं! उनमें भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताएं देखने को मिली हैं! उनका कहना है!कि नगर में विकास कार्यों की आवश्यकता है! लेकिन अगर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होते तो उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है!
अब देखना यह है! कि अधिकारियों द्वारा इस मामले पर कैसे कार्रवाई की जाती है! और क्या इस तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी सजा मिलती है या नहीं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
