
बिलासपुर,,, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों एवं गौ सेवा संगठनों के द्वारा अखिलेश यादव के द्वारा गौ माता के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर विरोध में मंगलवार को शिव टॉकीज चौक में पुतला दहन किया गया!

जहां पर विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ सेवा प्रमुख पवन निर्मलकर ने कहा कि गाय को सनातन धर्म में मां माना जाता है और हमारे हर पूजा पाठ में हर त्योहारों में गौ माता के गोबर से गौरी गणेश बनाकर पूजा पाठ प्रारंभ किया जाता है,सभी देवी देवताओं का वास गौ माता में होता है और सपा के नेता अखिलेश यादव ऐसे अपमानजनक बयान दे रहे है जो हिंदू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा

मां अंजना गौ सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं यादव है जबकि यादव समाज परंपरागत रूप से गौ सेवा का कार्य करते है और ये अखिलेश यादव ऐसे निंदनीय बयान दे रहे है ये सनातन विरोधी बयान दे रहे है अपनी राजनीति के चक्कर में वह भूल जा रहे है कि वो भी एक हिंदू है अपने निजी राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे अशोभनीय बयान बाजी कर रहे है इससे समस्त हिंदू समाज आक्रोशित है। इसी कारण पुतला दहन किया गया इस दौरान पवन निर्मलकर, आचार्य सचिन महराज,अमृत यादव, अजय मंगलानी, नितिन छाबड़ा, अजय कुमार, किशन देवांगन, प्रेम सोना, चेतन रजक, ओमकार विश्वकर्मा, मोहित यादव,विशाल यादव,अनिल सोनकर,मोनू अरोरा, गोपु बोले, आकाश ठाकुर, अमेह शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
