
बिलासपुर,,, सट्टे के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सटोरिया को पकड़ने में सफलता पाई है। जहां इन सटोरियों के पास से नगद रकम और सट्टा पट्टी बरामद कर जप्त किया गया।थाना तारबाहर से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्ति विभिन्न अंको में सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है।इस सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार द्वारा हमराह स्टाफ के तत्काल मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। आरोपी परदेशी यादव के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी नगद 2940 रूपये एवं इंन्द्रपाल उर्फ पप्पू पाण्डेय के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी नगद 390 रूपये जप्त किया गया है।पुलिस के द्वारा पकड़े गए सटोरियों में आरोपी परदेशी यादव पिता सीपत राम यादव उम्र 56 वर्ष सा. करबला भाजपा कार्यालय के पास विनोद खरसन का किराये का मकान थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग.।2.इंन्द्रपाल उर्फ पप्पू पाण्डेय पिता जयचंद पाण्डेय उम्र 59 वर्ष सा. देशबंधु कार्यालय के पास मगरपारा रोड थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.। इन दोनो आरोपियो के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अलग अलग प्रकरण दर्ज कर विधीवत् कार्रवाई की गई।संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, सउनि उमेश उपाध्याय आर. गोविंद शर्मा, भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
