
बिलासपुर,,, जिला पंचायत चुनाव खत्म हो गया है! जनता ने नया अध्यक्ष भी चुन लिया है! नए अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने शपथ भी ग्रहण कर लिया है! नए अध्यक्ष के स्वागत में जिला पंचायत अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्यालय और आवास की साफ सफाई शुरू कर दिया है! इस दौरान जिला पंचायत प्रशासन को जानकारी मिलती है! कि अध्यक्ष के कार्यालय और आवास से आधा दर्जन से अधिक एसी गायब हो गया है! कीमती फर्नीचर भी नहीं है! सरकारी लैपटाप और कम्प्यूटर के अलावा विशाल एलई़डी का भी पता नहीं है! यह जानते हुए भी कि गायब सम्पत्ति सरकारी है! बावजूद इसके मामले को लेकर जिला प्रशासन मौन है! अधिकारी भी सीधे सीधे कुछ बोलने से बच रहे हैं! बहरहाल प्रशासन को कुछ सूझ नहीं रहा है! कि एफआईआर दर्ज कराए या नहीं…बहरहाल करीब 10 से 15 लाख का सामान गायब होेने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है!
जानकारी देते चलें कि पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने शपथ ग्रहण कर सरकारी स्तर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं! लेकिन उन्होने अभी तक कामकाज शुरू नहीं किया है! बताया जा रहा है! कि नए अध्यक्ष के कार्यालय की साफ सफाई हो रही है! आवास का भी जीर्णाद्धार किया जा रहा है! इसी दौरान सूत्र से जानकारी मिली कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास से लेकर कार्यालय के सभी एसी और फर्नीचर गायब हो गए हैं!
नाम नहीं छापने की सूरत में जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है! कि अध्यक्ष बदलते ही शासन से मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं गायब हो गयी हैं! अब तक अध्यक्ष बदलने के साथ आवास और कार्यालय की मात्र साफ सफाई होती थी! लेकिन इस बार 10 से 15 लाख का सरकारी सामान पार हो गया है!
अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में 50 इंच का एलईडी यकायक गायब हो गया है! उसके स्थान पर मात्र 22 इंच का एलईडी लगा है! कार्यालय में लगाए गये दो से तीन एसी भी गायब हैं! फर्नीचर भी बदल गया है! गायब सभी सामानों को जिला पंचायत ने पिछले साल ही खरीदा था! करीब एक दर्जन महंगी कुर्सियों का भी अता पता नहीं है! सबको पता है! कि कार्यालय से चार पांच लाख का सरकारी सामान किसने पार किया है! लेकिन कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है!
अधिकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को मुंगेली नाका के पास सरकारी आवास आवंटित है! पिछले दिनों आवास साफ सफाई के दौरान जानकारी मिली कि किसी ने सामने लगाए गए शेड को पार कर दिया है! इसके अलावा सरकारी आवास में लगे आधा दर्जन एसी को भी गायब कर दिया गया है! इसके अलावा लाखों की क्राकरी भी गायब है! जिला पंचायत अध्यक्ष को शासन ने पिछले पांच साल में दो बार लैपटाप और कम्प्यूटर खरीद कर दिया! दोनो लैपटाप और कम्प्यूटर की जानकारी नहीं मिल रही है!
अधिकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास से कीमती फर्नीचर कहां गया पता ही नहीं चल रहा है! गायब फर्नीचर की कीमत लाखों रूपयों में है! इसमें सोफा, कीमती टेबल समेत महंगी किस्म की कुर्सियां शामिल हैं! आवास से गायब सामान की कीमत लाखों रूपयों में है! मजेदार बात है! कि सामान लेकर गया! इसकी जानकारी सबको है! लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है!
आवास और कार्यालय से लाखों का सामान गायब होने की सूचना पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने जानकारी होने से इंकार किया! उन्होने बताया कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है! लेकिन मैं सरकारी आवास को देखा है! फिलहाल उसकी स्थिति ठीक नहीं है! अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही साफ सफाई कर आवास को सोपेंगे! क्या गायब हुआ और क्या सुविधाएं थी..इसकी जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है!
गायब होने की जानकारी नहीं
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
