
बिलासपुर,,, थाना सिविल लाइन पुलिस ने जावेद खान उर्फ राजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है! आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए ठगने का आरोप है! नेहरू नगर निवासी दीपक राजपूत 29 वर्ष ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई कि जावेद खान निवासी तितली चौक, रेलवे हाउस, तारबहार ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी है! दीपक के अनुसार, वह 2021-22 में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था! तभी उसकी मुलाकात जावेद से हुई! जावेद ने खुद को खेल विभाग, रायपुर मंत्रालय का कर्मचारी बताया और दावा किया कि वह अब तक कई लोगों को सरकारी नौकरी दिला चुका है! आरोपी ने दीपक समेत कई युवाओं को भरोसे में लेकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए! पीड़ितों में अनिश राजपूत, दीपक सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप सहित अन्य लोग शामिल हैं! जावेद ने इनसे विभिन्न विभागों में नौकरी लगाने का वादा कर अलग-अलग रकम ली और बदले में चेक दिए!
शिकायत में बताया गया कि दीपक राजपूत ने दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच आरोपी को 5 लाख रुपये नगद दिए! इसी तरह, अनिश राजपूत से 8 लाख, जगमीत सिंह खालसा से 6.5 लाख, श्यामू कश्यप से 4.5 लाख, सूरज राजपूत से 5 लाख, शिल्पा ठाकुर से 4 लाख, हर्ष ठाकुर से 4 लाख, लक्ष्मी शुक्ला और सची शुक्ला से 14 लाख, मुकेश श्रीवास से 80 हजार रुपये लिए गए! इसके अलावा, आरोपी ने अन्य जिलों बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार आदि के युवाओं से भी ठगी की। सभी पीड़ितों से शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर हस्ताक्षर लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जावेद खान के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
