
बिलासपुर, .. IPL क्रिकेट के शुरू होते ही बिलासपुर में सट्टेबाजी का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है! शहर की हर गली-मोहल्ले में सटोरिए अपने गुर्गों के जरिए क्रिकेट पर सट्टा लगवा रहे हैं! खास बात यह है! कि पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीमें इससे बेखबर नजर आ रही हैं! जिससे सटोरियों के हौसले बुलंद हो गए हैं! सूत्रों के अनुसार, तोरवा पुरानी बस्ती, देवरीखुर्द, जूना बिलासपुर, करबला, विनोबा नगर, राजकिशोर नगर और सिंधी कॉलोनी में कई पुराने और कुख्यात सटोरिए सक्रिय हैं!
ये खुद सामने आने के बजाय ऑनलाइन और मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से सट्टा चला रहे हैं! शहर में हर दिन लाखों रुपये की सट्टेबाजी हो रही है! और इसमें कई स्थानीय युवा भी फंसते जा रहे हैं! पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं! क्योंकि आमतौर पर IPL के दौरान पुलिस सक्रिय होती थी! लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिख रहा! आरोप है! कि कुछ पुलिस और एसीसीयू कर्मियों की मिलीभगत से ऑनलाइन सट्टेबाज बेखौफ अपना नेटवर्क चला रहे हैं! अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई! तो सट्टेबाजी का यह खेल और भी बड़ा रूप ले सकता है!
हालाँकि बिलासपुर की अलग अलग थानो की पुलिस ने दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखते हुए रोजी मे काम करने वाले छोटे सटोरियों को अपनी गिरफ्त मे लिया है! लेकिन अब भी बड़े खाईवाल सटोरियों के गिरेबांन तक कानून के हाथ नही पहुँच पा रहे है!
वही आरोपियों के मीडिया फोटो शूट मे एक सटोरिये आरोपी ने दावा किया किया की विकास सिंह नामक युवक को भी पुलिस ने आन लाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने के मामले मे गिरफ्तार किया था! लेकिन लेनदेन कर बिना कार्यवाही के छोड़ दिया गया!
वही इन आरोपो को सिविल लाइन पुलिस ने सिरे से खारिज करते हुए बताया की विकास सिंह को थाने लाया गया था! लेकिन उसके मोबाइल मे कुछ भी संदिग्ध नही मिला इसलिए पूछताछ के बाद उसे बिना कार्यवाही के छोड़ दिया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
