
बिलासपुर_रतनपुर,,,, नेशनल हाईवे-130 स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास हुई लूट की घटना का रतनपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, 3 मोबाइल और 8 हजार रुपए नगद की 100% बरामदगी की गई है! साथ ही घटना में प्रयुक्त क्रेटा और अर्टिगा कार व 4 मोबाइल जब्त किए गए हैं! पुलिस के अनुसार तंत्र विद्या से रुपए दोगुना करने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया… सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
दिनांक 1_2_26 के 3:35 बजे लगभग प्राथी विजय कुमार राज उम्र 48 वर्ष सा तिवरता थाना दीपका जिला कोरबा का अपने 03 महिला रिश्तेदारों को स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 19 AE 3400 में लेकर बिल्हा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के गांव में मेला देखने गए थे! जो मेला देख कर वापस अपने गांव जा रहे थे! कि रतनपुर के पहले नेशनल हाईवे में स्थित हाइवे किंग ढाबा के पहले लघुशंका करने के लिए गाड़ी रोके तभी अचानक 2 क्रेटा कार सफ़ेद रंग का, एक अन्य हरे रंग में 04 लड़के उतर कर प्रार्थी से मारपीट कर उसकी कार स्विफ्ट डिजायर एवं कार में रखे 03 नग मोबाइल, गाड़ी में रखे महिला का पर्श में रखे 7 से 8 हज़ार रुपए को लूटकर ले गए हैं! प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 126(2),309(4), 3, 5,BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया… एवं घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया… जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पता साजी हेतु टीम तत्काल अंबिकापुर तरफ रवाना किया… एवं टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जिला कोरिया एवं अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया गया… सभी 04 आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताये कि प्रकरण के प्रार्थी द्वारा इन्हे तंत्र विद्या एवं पूजा पाठ से रूपये बढाये जाने के लालच में आकर विजय कुमार राज के बहकावे में आकर 2.5 लाख रूपये छल पूर्वक ठगी कर लिया गया… जिसको वापस मांगने पर नहीं देने पर आरोपियों द्वारा अपनी वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी 15 ई ए 2300 एवं अरटिगा क्रमांक सी जी 16 सी एम 4564 से पीछा कर रतनपुर के ग्राम मदनपुर के पास नेशनल हाईवे में मारपीट कर स्वीप्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 19 बी ई 3400 एवं 03 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम लूटकर ले जाना स्वीकार किये… आरोपियों से लूटे गये मशरूका स्वीप्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 19 बी ई 3400 एवं 03 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 8000 रू जुमला कीमती 228000 रूपये की 100 प्रतिशत बरामदगी की गई… आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयक्त 01 क्रेटा, 01अरटिगा कार एवं 04 नग मोबाईल जप्त किया गया… आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया… पुलिस अधीक्षक (उप पुलिस महानिरीक्षक) द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि झाड़-फुक अथवा तंत्र विद्या से रूपये पैसे डबल करने का झांसा करने वालों के उपर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी…!
नाम आरोपी…👇👇👇२
1. विद्यादास महंत पिता स्व . ग्वाल दास महंत उम्र 43 वर्ष पता सीतापुर खड़गांव थाना सीतापुर, जिला सरगुजा हाल मुकाम तहसील कार्यालय परिसर लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग.
2. रामसुन्दर पिता रामसाय उम्र 32 साल पता बनखेता खरवर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.
3. राजीव कुमार सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 37 वर्ष पता हर्रापारा वार्ड नंबर 01 बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया छ.ग.
4. गुलशन कुजुर पिता स्व सुशील कुजुर उम्र 47 वर्ष पता चरचा कालरी थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
