
बिलासपुर,,,, भारत बंद के आह्वान के ठीक दूसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में सर्वण समाज कलेक्टर कार्यालय में पहुंच कर UGC समता के संवर्धन अधिनियम 2026 के विरोध में सर्व सवर्ण समाज संगठन ने जोरदार आपत्ति दर्ज कराई है! संगठन ने अधिनियम को संविधान की समानता की भावना के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है!
संगठन का आरोप है! कि नया अधिनियम सामान्य वर्ग के छात्रों को कानूनी संरक्षण से वंचित करता है! और शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव को बढ़ावा दे सकता है! साथ ही, अनिवार्य इक्विटी कमिटी के गठन को एकतरफा बताते हुए सभी वर्गों के समुचित प्रतिनिधित्व की मांग की गई है!
ज्ञापन में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों पर बढ़ते प्रशासनिक दबाव और आर्थिक बोझ को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है!
ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य के शिक्षा मंत्री एवं बिलासपुर सांसद को भेजी गई!
संगठन ने सरकार से युवाओं और छात्रों के भविष्य को देखते हुए अधिनियम पर शीघ्र पुनर्विचार की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
