
बिलासपुर,,, जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! थाना चकरभाठा और ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है!
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, थाना चकरभाठा को सूचना मिली थी! कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने के लिए घूम रहे हैं! सूचना के आधार पर हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया!पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) एवं आर. रजिंदर कुमार (35) के रूप में हुई!
पूछताछ में सामने आया कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को देता था! और अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर तीनों ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री करते थे! पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है!
गौरतलब है! कि जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 7 मामलों में कार्रवाई करते हुए 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 2 किलो गांजा भी जब्त किया गया है! पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी…!
नाम आरोपी…👇👇👇
1. मोहित हिंदूजा, पिता टीकम दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 07
2. करन दीप सिंह, पिता सुखविंदर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 12
3. आर. रजिंदर कुमार, पिता मुख्तियार लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पंजाब)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
