
बिलासपुर… रेत और गिट्टी चोरों के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है! अधिकारियों ने 02 हाइवा और 18 ट्रैक्टर जप्त किया है! जप्त सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया है!
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है! 02/03/2025 एंव 03/04/2025 को खनिज विभाग के अधिकारियों ने बिलासपुर के सेलर, पोंसरा, रतनपुर, बेलगहना, पेंड्रापथरा, रतखंडी, करही कच्छार, शक्तिबहरा, छतौना, केंदा, सोढा खुर्द, चकरभाटा, हिर्री एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के खनिज रेत, गिट्टी का परिवहन करते पाये जाने पर 20 मामलो पर कार्यवाही की गई! सेलर क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर, दारसागर क्षेत्र से 01 हाइवा एंव 01 ट्रैक्टर, करही कच्छार क्षेत्र से 04 ट्रेक्टर, शक्ति बहरा क्षेत्र से 06 ट्रेक्टर एंव बेलगहना क्षेत्र से 05 ट्रेक्टर, चकरभाटा क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर व हिर्री क्षेत्र से 01 हाइवा रेत और गिट्टी के साथ जप्त किया गया। विभाग ने कुल 20 वाहनों को खनिजो का परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोटा, बेलगहना, रतनपुर, चकरभाटा, हिर्री एंव पुलिस सहायता केंद्र केंदा में सुरक्षार्थ रखा गया है! खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
