
बिलासपुर,,, जिला पंचायत आवास और कार्यालय से लाखों का सामान गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है! परेशान पंचायत प्रशासन लगातार मामले पर पर्दा डाल रहा है! अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार अकेले आवास से ही 15 लाख से अधिक कीमती सामान पर हाथ साफ किया गया है! जबकि अकेले चैयरमैन कक्ष से दस लाख का सामान गायब है! बहरहाल अधिकारी और कर्मचारी कान में सब कुछ बोल रहे है! लेकिन खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं है! आखिर सामान कब गायब हुआ! और किसने गायब किया! इस बात को लेकर जमकर चर्चा है! चर्चा इस बात को लेकर भी है! कि सिर्फ लखनऊ में ही मुख्यमंत्री के आवास से नल की टोंटी चोरी नहीं हुई है! बल्कि बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास से भी किसी टोंटीबाज ने जगुआर कम्पनी के नल और टोंटी पर हाथ साफ कर अपना नाम मीडिया में दर्ज करा दिया है!
जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले जिला पंचायत को जानकारी मिली कि जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय कक्ष और आवास से करीब 15 लाख का सामान किसी ने पार कर दिया है! सामान गायब होने का खुलासा उस समय हुआ जब नए अध्यक्ष के लिए आवास देखने जिला पंचायत के कर्मचारी निवर्तमान अध्यक्ष का खाली आवास देखने पहुंचे! आवास की स्थिति देखते ही अधिकारी भौंचक्के हो गये! अधिकारियों को मौके पर चार दीवारी के अलावा एक भी सामान नहीं दिखाई दिया! जबकि शासन ने आवास को सजा सवांर कर दिया था!
नाम नहीं छापने की शर्त पर जिला पंचायत अधिकारियों ने बताया कि आवास का ताला खोलने पर दो कुर्सी के अलावा कुछ नहीं मिला! जबकि आवास में आधा दर्जन से अधिक एसी लगा था! इसके अलावा फर्नीचर,टेबल समेत लाखों रूपयों की कुर्सियां भी थी! जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास में जगुआर कम्पनी का नल और टोंटी भी लगाया गया था! लेकिन किसी टोटी बाज ने खाली घर का फायदा उठाकर महंगे सामान पर हाथ साफ कर दिया!
एक अधिकारी ने तो यह भी बताया कि आवास और कार्यालय समेत अन्य विभागों और सभागार से करीब 150 से अधिक कुर्सियां गायब हैं! इस तरह आवास और कार्यालय को मिलाकर करीब 25 लाख का सामान पार हुआ है! फिलहाल आवास में मरम्मत का कार्य चल रहा है! आवास में नए अध्यक्ष के लिए नया सामान खरीदा जाएगा। निश्चित रूप से सरकार को एक बार फिर लाखों रूपए खर्च करना होगा! जाहिर सी बात है कि एक बार फिर जगुआर कम्पनी की नल और टोंटी लगाया जाएगा!
स्टाक पंजी की जांच..विभाग को आदेश
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि हमने स्टाक पंजी का जांच कर लिया है! जो सामान सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया गया सभी मिल चुके हैं! निजी स्तर से हमारा कोई लेना देना नहीं है! बावजूद इसके हमने अपने सभी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है! कि क्या कुछ सामान गायब हुआ है! उसकी जानकारी दें…विभागीय अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा है! रिपोर्ट पेश होने पर वस्तुस्थिति का पता चलेगा! फिलहाल भवन का रंग रोगन किया जा रहा है। नल की टोंटी गायब हुई है! तो इसका पता लगाया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
