
बिलासपुर,,, शहर के लिंगयाडीह क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने लोगों में दहशत फैला दी है! इस कुत्ते के हमले में दो मासूम बच्चे घायल हो गए! जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है! घर के बाहर खेल रही बच्ची पर हमला तब हुई जब एक छोटी बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी! तभी अचानक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया! बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे किसी तरह बचाया! तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया! जहां उसका इलाज जारी है! स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया कि नगर निगम को घटना से पहले ही सूचना दी गई थी! उन्होंने डेढ़ घंटे पहले ही जानकारी दी थी! कि एक खतरनाक कुत्ता इलाके में घूम रहा है! और लोगों पर हमला कर रहा है! इसके बावजूद नगर निगम की रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है!
इलाके के लोग डरे हुए, निगम से त्वरित कार्रवाई की मांग
कुत्ते के आतंक से लिंगयाडीह के लोग डरे हुए हैं! बच्चों और बुजुर्गों के बाहर निकलने पर खतरा बना हुआ है! क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से त्वरित कार्रवाई करने और ऐसे आवारा एवं पागल कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है! घायल बच्चों का इलाज सिम्स अस्पताल में किया जा रहा है! और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है! स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से अपील की है! कि आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
