
बिलासपुर,,, रविवार की सुबह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे आरक्षक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ठोकर मार दी जिससे सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई! बिलासपुर रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार को सेंदरी के पास हुए इस सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई!
बताया जा रहा है! कि यह सड़क हादसा बहुत ही दर्दनाक था! कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में वाहन चालक के पद में पदस्त रामनारायण सिंह पिता मातादीन सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पुलिस लाइन चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी में बेलगहना क्षेत्र में स्थित देवी मंदिर में दर्शन के लिए आरक्षक अपनी मोटरसाइकिल से जाने के लिए निकला! आरक्षक बिलासपुर रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सुबह साढ़े दस के आसपास सेंदरी के पास पहुंचा था! कि किसी अज्ञात गाड़ी चालक ने लापरवाही गाड़ी चलाते हुए ठोकर मार दिया! ठोकर इतनी जबरदस्त थी! कि इस ठोकर में आरक्षक रामनारायण सिंह सड़क में फेंका गया और काफी दूर सड़क में जाने के बाद सड़क किनारे लगे डिवाइडर के नुकीले कोर पेट में घुस गया जिससे पेट फट गया! और सड़क की अंतड़िया पेट के बाहर आ गई! और मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई! जहां आस पास के स्थानीय लोगों ने कोनी पुलिस को सूचना दी और इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
